बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी घर से शौच के लिए गई थी। तभी एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का है। परिजनों का कहना है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए एक गांव के युवक के घर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान युवक ने कहा कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। जब परिजनों ने युवक के घर की तलाशी ली। तो उनकी बेटी वही मिला। किशोरी ने परिजनों को बताया कि युवक ने मुंह बंद कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म
RELATED ARTICLES


