बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में नवीन गल्ला, फल एवं सब्जी मंडी के सचिव नाहर सिंह एक लाख रूपए की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार हुए थे जिसके बाद से विभाग के अधिकारियों की रातों की नींदे उड़ी हुई है और वह काफी परेशान है, लेकिन एंटी करप्शन की टीम मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। इतना ही नहीं रिश्वतखोर से पूछताछ की जा रही है। किस अधिकारी की सह पर रिश्वत ली इसकी भी जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि मंडी में कार्यरत आढ़ती अतुल गुप्ता ने एंटी करप्शन से शिकायत की। उनका आरोप है कि रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह एक नोटिस से जुड़े मामले में कार्यवाही का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग कर रहे थे और लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत मेरठ एंटी करप्शन से कर दी। एंटी करप्शन की टीम ने पहले क्षेत्र की रेकी की और भ्रष्ट मंडी सचिव नाहर सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को निर्धारित रकम के साथ मंडी सचिव के पास भेज दिया जैसे ही मंडी सचिव नाहर सिंह ने एक लाख रूपए की रिश्वत अपने हाथों में थामी तभी एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें धर दबोचा। अचानक हुई कार्यवाही से नवीन फल एवं सब्जी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग यह दृश्य देख दंग रह गए। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ जारी है। रिश्वतखोर नाहर सिंह के पास बुलंदशहर मंडी का अतिरिक्त प्रभार भी था। रिश्वतखोर नाहर सिंह की गिरफ्तार होने के बाद से अधिकारियों की भी नींदे उड़ सी गई है। रिश्वतखोरी के धंधे में कब किस अधिकारी का नाम आ जाए यह सोचकर अधिकारियों के पसीने सुख नहीं पा रहे। रिश्वतखोर नाहर सिंह ने किन-किन अधिकारियों की सह पर रिश्वत लेने का धंधा शुरू किया था। इसकी भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
एक लाख का रिश्वतखोर नाहर सिंह प्रकरण: अधिकारियों की रातों की उड़ी हुई है नींद व आ रहे पसीने
RELATED ARTICLES


