बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की दानगंज मंडी स्थित “नवीन बंसल बरीपुरी” नामक किराना के थोक व्यापारी की दुकान पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की थी। छापामार कार्यवाही के दौरान 40 किलो चायपत्ती बरामद हुई थी तथा तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं टाटा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर मामले में कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि नकली चाय की सप्लाई कब से और कहां से की जा रही थी। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि टाटा कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि खुर्जा क्षेत्र के एक थोक व्यापारी द्वारा टाटा ब्रांड के पैकेट में नकली चाय भरकर बेच रहा है। इसे टाटा कंपनी की छवि क्षेत्र में खराब हो रही है जिसके बाद टाटा कंपनी के अधिकारियों ने मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की। इसके बाद “नवीन बंसल बरीपुरी” दुकान पर पहुंचकर जांच की गई तो 40 किलो नकली चाय पत्ती बरामद हुई है तथा तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप जैसी स्थिति बन गई।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि
यह नकली चायपत्ती का धंधा कब से किया जा रहा था और यह चायपत्ती कहां से कहां सप्लाई की जाती थी इसकी भी जांच होनी चाहिए।
कहाँ से हो रही थी नकली चायपत्ती की सप्लाई
RELATED ARTICLES


