Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडेढ़ करोड़ रूपए के चोरी के 316 फोनों के साथ बुलंदशहर निवासी...

डेढ़ करोड़ रूपए के चोरी के 316 फोनों के साथ बुलंदशहर निवासी सहित दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उसने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास से दादूपुर निवासी विजय उर्फ नीटू और बुलंदशहर निवासी मिथुन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को आईक्यूओओ कंपनी के चोरी के 316 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत 1.50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र स्थित वेयरहाउस से मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में आरोपियों पर थाना सेक्टर-23 द्वारका में पहले से मुकदमा दर्ज है।
पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि गिरोह का सरगना हापुड़ जिले का रहने वाला मनोज है जो घटना के बाद से फरार है। बदमाश मनोज के इशारे पर आरोपियों ने दिल्ली से मोबाइल चोरी किए थे। दादूपुर निवासी विजय उर्फ नीटू हापुड़ जिला निवासी मनोज का बहनोई है। जब पुलिस ने गहनता से छानबीन निकली तो दादूपुर निवासी विजय उर्फ नीटू पर हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली में दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और पोक्सो एक्ट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल चोर गिरोह के मुख्य आरोपी हापुड़ जिले के रहने वाले मनोज की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments