बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे किशोरी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटी का पता नहीं चलने पर पीड़ित मां ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


