Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने SDM के पेशकार को वीडियो कॉल पर...

सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने SDM के पेशकार को वीडियो कॉल पर लगाई फटकार, बोले- ‘तहसील बेच रखी है पूरी’


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बीजेपी के सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह अपनी ही सरकार के प्रशासनिक तंत्र पर खुलकर बरस पड़े। जनसुनवाई के दौरान किसानों द्वारा एसडीएम सिकंदराबाद के पेशकार जितेंद्र पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाए जाने के बाद विधायक ने मौके पर ही वीडियो कॉल के जरिए पेशकार और एसडीएम से बात की। इस दौरान उनका तीखा अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक लक्ष्मीराज सिंह पेशकार को फटकार लगाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “इलाज कर दूंगा तुम्हारा… 4 हजार रुपये लिए हैं तो 8 हजार वापस करो। तहसील बेच रखी है पूरी।” इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर एसडीएम दीपक पाल से भी कहा कि “आपको आपके पेशकार ने बेच रखा है।”
दरअसल, विधायक की जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी समस्या के समाधान के नाम पर एसडीएम के पेशकार जितेंद्र ने 4 हजार रुपये रिश्वत ली, लेकिन काम नहीं हुआ। शिकायत मिलते ही विधायक ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और पीड़ित किसान को अगले दिन सुबह 10 बजे तहसील पहुंचने के निर्देश दिलवाए, जहां एसडीएम ने समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments