Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरड्यूटी के दौरान करंट का कहर: 20 वर्षीय संविदाकर्मी की मौत, बिजली...

ड्यूटी के दौरान करंट का कहर: 20 वर्षीय संविदाकर्मी की मौत, बिजली विभाग में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के एक 20 वर्षीय संविदाकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, नगला हरभजन बिजलीघर पर तैनात 20 वर्षीय संविदाकर्मी वाजिद काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा कार्य के दौरान करंट लगने से हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments