Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरपांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पीटा

पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे आठ माह के मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसकी शादी अगौता क्षेत्र के गांव बननाखेड़ी निवासी शाहकुर से हुई थी। आरोप है कि पति नया कारोबार शुरू करने के लिए मायके पक्ष से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर दो अगस्त 2026 को विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे आठ माह के बेटे के साथ पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से निकाह करने का भी आरोप लगाया है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पति शाहकुर, मासूम नफीस, देवर समीम और सास समीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments