बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीआरपीएफ के जवान देवदर्शन ने अपनी पत्नी के घर छोड़ने के मामले में यूपी पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी को सिपाही भागकर ले गया, लेकिन पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही निकला। वहीं सीआरपीएफ जवान की पत्नी जाह्नवी ने एक वीडियो वायरल कर कहाँ कि मैं अपनी मर्जी से भागी हूं। सिपाही पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।
आपको बता दें कि सीआरपीएफ कर्मी दर्शन द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि दर्शन की पत्नी का उसके साथ पूर्व से ही विवाद चल रहा है। दर्शन की पत्नी ने स्वंय थाना गुलावठी पर आकर बताया कि दर्शन द्वारा लगाये गये सभी आरोप गलत है, वह स्वंय ही उसके साथ नही रहना चाहती है क्योकिं दर्शन ने उससे अपनी जाति छिपाकर कोर्ट मैरिज की है व उसके साथ मारपीट भी की है तथा दर्शन के अन्य महिलाओं के साथ सम्बन्ध भी है। जिससे क्षुब्ध होकर दर्शन द्वारा आरक्षी सन्नी यादव पर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मी सन्नी यादव वर्तमान में थाना खानपुर में नियुक्त है जो अपनी पत्नी के साथ थाना परिसर में निवास कर रहा है। पुलिसकर्मी पर लगाये गए आरोप असत्य व निराधार है।



