Thursday, July 2, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकपडे व्यापारी ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

कपडे व्यापारी ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में मोरीगेट मुख्य बाजार में गुरुवार की सुबह एक कपड़े व्यापारी द्वारा खुद को गोली मारने का मामले सामने आया है। गोली लगने के बाद कपड़े व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास पड़ोसी मौके पर दौड़े तो लोगों ने देखा कि कपड़े व्यापारी की मौत हो चुकी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरी गेट मुख्य बाजार में कपड़े व्यापारी नदीम की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह अपनी दुकान पर आए और दुकान के शटर का एक पल्ला उठाया और अंदर चले गए। अंदर जाते ही गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद आसपास मौजूद लोग गोली चलने की आवाज सुनकर कपड़े व्यापारी की दुकान की और दौड़े जब उन्होंने शूटर उठाया तो कपड़ा व्यापारी जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा था और दुकान में एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तमंचे को भी अपने कब्जे में ले लिया हैं। लोगों का कहना है कि कपड़े व्यापारी के दो बेटे और दो बेटियां हैं उन्होंने हाल ही में अपने दो बच्चों का विवाह किया था। कपड़े व्यापारी की पहचान मोहल्ला मीरा के रहने वाले 45 वर्षीय नदीम पुत्र हसमुद्दीन के रूप में हुई है। सीओ शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments