बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंद्राबाद क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान लगे भीषण जाम में एक एम्बुलेंस के फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एम्बुलेंस लगातार सायरन बजाती दिखाई दे रही है, लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और अव्यवस्थित यातायात के कारण उसे आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा। घटना का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार लगने के कारण मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हालात और बिगड़ गए, जिसके चलते आपातकालीन सेवा भी जाम में फंस गई। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक यातायात को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
साप्ताहिक बाजार के जाम में फंसी एम्बुलेंस, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


