Thursday, July 2, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरलखावटी ब्रांच की मध्य गंगनहर सूखी, धान और सिंघाड़ा की फसल पर...

लखावटी ब्रांच की मध्य गंगनहर सूखी, धान और सिंघाड़ा की फसल पर बुरी तरह प्रभावित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहमदगढ़ में सिंचाई विभाग की लखावटी ब्रांच की मध्य गंगनहर में इस बार अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहर सूखी होने के कारण धान और सिंघाड़ा की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अहमदगढ़, दारापुर, सालवानपुर, सैदगढ़ी, रूनशी, मुरादपुर, मोरजपुर, पापड़ी, हजरतपुर, फतेहगढ़, ढकनगला समेत दर्जनों गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष जून माह के अंतिम सप्ताह तक मध्य गंगनहर में पानी छोड़ दिया जाता था, जिससे धान की रोपाई और सिंघाड़े की बेल खेतों में डालने का काम समय पर हो जाता था।
इस बार जून माह समाप्त होने के बावजूद नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है। पानी के अभाव में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, जबकि सिंघाड़ा की खेती करने वाले किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल मध्य गंगनहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो फसल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments