बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहगरा निवासी बाइक सवार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता सुंदर सिंह बाइक से गांव ऐंचाना जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
0
8
RELATED ARTICLES


