बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में चोरों ने एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बदमाश रात के अंधेरे में विद्यालय की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और रसोई से लेकर कार्यालय तक का कीमती सामान समेट ले गए। घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि गांव रतनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 27 जून की रात अज्ञात चोर विद्यालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दो गैस सिलेंडर, दो बैट्री-इन्वर्टर, वेट मशीन, म्यूजिक सिस्टम, स्टेशनरी, खेल सामग्री, सरसों का तेल, मसाले समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा तो स्कूल का सामान बिखरा पड़ा मिला और कई जरूरी वस्तुएं गायब थी। प्रधानाध्यापक ने मामले की लिखित शिकायत थाना औरंगाबाद पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
बुलंदशहर: स्कूल की दीवार तोड़कर चोरों का धावा, गैस सिलेंडर व इन्वर्टर समेत हजारों का सामान चोरी
RELATED ARTICLES


