बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हिमाचल प्रदेश से दोस्तों के साथ घूम कर लौट रहे बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के रहने वाले युवक की हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के मोहल्ला प्रभु दयाल के रहने वाले किराना व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 25 वर्षीय सागर गोयल गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गया हुआ था। हिमाचल प्रदेश से शुक्रवार को कार से गुरुग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान सोनीपत हाईवे पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि सागर गोयल और उनके अन्य दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो का पोस्टमार्टम कराया। वहीं परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद परिजन सागर के शव को लेने के लिए सोनीपत निकल गए और शव लेकर घर पहुंचे जहां गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
हिमाचल प्रदेश से लौटते समय किराना व्यापारी के बेटे की सोनीपत में सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES


