बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस व स्वाट टीम देहात ने शनिवार की रात को रहमापुर वाले गेट/बम्बे की पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जिसकी कीमत करीब चार लाख रूपए आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत श्रीवास्तव पुत्र कल्लू निवासी गांव देवचरा बकरी वाली गली थाना भमोरा जनपद बरेली। हाल निवासी – तहारपुर रोड दिलशाद गार्डन नन्द नगरी शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-210/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
चार लाख रूपए के अवैध डोडा पोस्त समेत एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


