Monday, July 6, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरघर पर फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

घर पर फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगर के हीरा कॉलोनी में शनिवार की रात 25 वर्षीय देव सैनी ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। मृतक की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई थीं। रात करीब 8.30 बजे घर लौटने पर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी मिली। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका था। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments