बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दावत के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोहल्ला भाटिया वाड़ा निवासी 17 वर्षीय सानू शनिवार रात अपने पड़ोसी शौकीन के घर चल रही शादी की दावत में मौजूद था। रविवार को शौकीन की बारात जानी थी जिसके चलते घर पर तैयारियां और दावत का कार्यक्रम चल रहा था।
बताया जा रहा है कि दावत के दौरान सानू ने वहां रखा तूफान फैन घुमाने की कोशिश की। इसी दौरान फैन का टूटा हुआ बिजली का तार उसके हाथ पर गिर गया, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही सानू मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और शादी वाले घर की खुशियां भी पलभर में मातम में बदल गईं।
शादी की खुशियां मातम में बदली: दावत के दौरान करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES


