Monday, July 6, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरस्कूल बस की चपेट में आकर 7 वर्षीय छात्रा की मौत

स्कूल बस की चपेट में आकर 7 वर्षीय छात्रा की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का है। जब एक छात्रा स्कूल बस की चपेट में आ गई जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय बस में हेल्पर मौजूद नहीं था।मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों व स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments