बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बरारी के रहने वाले एक युवक को 3 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया था। इसके बाद युवक की हालत खराब होने लगी। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां भी सुधार न मिलने पर परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला 3 जुलाई का है। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बरारी के रहने वाले भीम सिंह का पुत्र गजब सिंह खेत में काम कर रहा था। तभी एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अनूपशहर में झाड़-फूंक करने के लिए ले गए। जहां युवक के चीरा लगाकर उपचार किया जिसके बाद हालात और बिगड़ने लगी। युवक की आंखों में दर्द होने लगा और चक्कर आने लगे। हालत में सुधार न होने पर रविवार को युवक को जहांगीराबाद सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी में रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।
सांप के डसने पर परिजनों ने कराया पहले झाड़ू-फूंक, हालत में सुधार न होने पर पहुंचे अस्पताल
RELATED ARTICLES


