बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि शिव कॉलोनी में महिला के पति की तीन दिन पहले रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से महिला गहरे सदमे में थी। घर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग
RELATED ARTICLES


