बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह सीवर पाइपलाइन की खुदाई को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। विधायक सिंह द्वारा नाराजगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने अधिकारियों पर सड़क निर्माण से पूर्व सीवर का कार्य नहीं करने का आरोप लगाया और इसे समन्वय की कमी बताई।
आपको बता दें कि विधायक लक्ष्मीराज ने बताया कि सुखलालपुर मोड़ से दनकौर रोड तक लगभग 961.46 लाख की लागत से बनी सड़क को निर्माण के चार माह बाद ही कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इस मार्ग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया था, जिसके बाद सड़क का निर्माण कराया गया। अब इस रोड पर सीवर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही मामले की जानकारी विधायक लक्ष्मी राज सिंह को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी नाराजगी जताई।
सीवर लाइन बिछाने के लिए चार महीने पहले बनी सड़क को तोड़ने पर विधायक नाराज
RELATED ARTICLES


