बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा पहासू क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली, गाजियाबाद या बुलंदशहर आने-जाने वाले यात्रियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक रोडवेज बस का पहासू से दिल्ली अप-डाउन संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों ने पूर्व में कई बार पत्र लिखकर दिल्ली के लिए बस सेवा की मांग की थी। मुख्यालय ने संज्ञान में लेकर रूट का सर्वे कराया। इसके बाद बस सेवा शुरू कर दी। शुरुआत में एक रोडवेज बस शुरू की है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे करीब पहासू से दिल्ली के लिए बस रवाना की जा रही है। यह पहासू से चलकर खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली तक संचालित की जा रही है।
बुलंदशहर: कस्बा पहासू से दिल्ली के संचालित हुई रोडवेज बस
RELATED ARTICLES


