बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। 12 जून 2026 को वादिया नौशीन रिजवी निवासी मौहल्ला शान्ति नगर भूड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि अभियुक्तगण फजलू निवासी मौ० शान्ति नगर भूड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर व अकबर इलाही तैमुर नगर नई दिल्ली द्वारा उसके पति साहब रिजवी को कम्पयूटर आपरेटर की नौकरी लगवाने के बहाने 02 लाख रुपये लेकर मलेशिया भेज दिया लेकिन उसके पति द्वारा फोन पर उसे बताया गया कि कम्पनी द्वारा उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है तथा बंधुआ मजदूर बनाकर उससे जबरन काम करा रहे है। इस सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मुअसं- 19/26 धारा 318(4), 352 बीएनएस व 66,66डी आईटीएक्ट पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही में धारा 143/146/115(2)/61 बीएनएस की वृद्धि की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभियुक्त फजलु को थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा वादिया के पति साहब रिजवी को 05 जुलाई 2026 को भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल के माध्यम से पत्राचार कर मलेशिया पुलिस से सम्पर्क कर सकुशल वापस भारत लाया गया था।
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


