Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबारातियों से भरी बस खेत में पलटी नौ घायल व पांच को...

बारातियों से भरी बस खेत में पलटी नौ घायल व पांच को किया रेफर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा पहासू के गांव सिंह नगलिया निवासी महेश कश्यप के बेटे सुमित कश्यप की बरात मंगलवार रात ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में रिंकी पुत्री बाबूराम कश्यप के घर आ रही थी। तैयबपुर कमालपुर के सामने तालमपुर सराय वाले रोड पर लड़की पक्ष के बताने पर ड्राइवर ने बस को एक संकरे कच्चे संपर्क मार्ग पर उतार दिया। ड्राइवर ने जैसे ही बस को कच्चे रास्ते से निकालने का प्रयास किया, बस फिसलकर खेत में पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 9 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात करीब नौ बजे का हैं। जिला बुलंदशहर के कस्बा पहासू में सिंह नागलिया गांव निवासी महेश कश्यप के बेटे सुमित कश्यप की बरात मंगलवार रात ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में रिंकी पुत्री बाबूराम कश्यप के घर आ रही थी। रात करीब 10:30 बजे तैयबपुर कमालपुर के सामने तालमपुर सराय वाले रोड पर लड़की पक्ष के बताने पर ड्राइवर ने बस को एक संकरे कच्चे संपर्क मार्ग पर उतार दिया। बारिश के कारण कच्चा संपर्क मार्ग टूट गया था। ड्राइवर ने जैसे ही बस को कच्चे रास्ते से निकालने का प्रयास किया, बस फिसलकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने नौ घायलों को बस से निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर निरंजन (45), रामदास (60), पिंकी (40) निवासी पहासू जिला बुलंदशहर, इंद्रपाल (57) निवासी गांव रायपुर थाना चांदपुर जिला बुलंदशहर, प्रेमपाल (40) निवासी पेंड्रा थाना अतरौली जिला अलीगढ़ को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, घायल योगेश (22) , विजेंद्र (17) पुत्र रामवीर और श्री कृष्ण (56) निवासी सिंह नागलिया थाना पहासु जिला बुलंदशहर तथा महेंद्र (65) निवासी दमकोली थाना गवाना जिला अलीगढ़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बस अलीगढ़ के जमालपुर निवासी गुरदयाल सिंह की बताई जा रही है।
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि बरात में जा रही बस कच्चे मार्ग से गुजरते समय फिसलने से खेत में जा गिरी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 9 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments