Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव शकरपुर में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि गांव शकरपुर में 35 वर्षीय रूबी की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments