Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: कीटनाशक निर्माता व विक्रेताओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31...

बुलंदशहर: कीटनाशक निर्माता व विक्रेताओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 नमूने जांच के लिए भेजे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कीटनाशक निर्माता एवं विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। शासन के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने शिकारपुर, सिकंदराबाद और खुर्जा क्षेत्र में अभियान चलाकर कुल 27 प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कंपनियों की 31 कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह अभियान किसानों के हितों की सुरक्षा और नकली या घटिया गुणवत्ता वाले कीटनाशकों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments