बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के सोमना रोड पर गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार एक आशा कार्यकत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल आशा कार्यकत्री को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सुनीता देवी पेशे से आशा कार्यकत्री थी और वह गुरुवार को ई-रिक्शा से किसी जरूरी काम से दवाई लेने जा रही थी। सोमन रोड पर एक वाहन को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। ई-रिक्शा के पलटते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव पला की रहने वाली सुनीता देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन को साइड देने के दौरान पलटी ई-रिक्शा, आशा कार्यकत्री की हुई मौत
RELATED ARTICLES


