बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सलेमपुर की ग्राम पंचायत चित्सौन में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के सरकारी धन के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने तत्कालीन पदेन सचिव निशांत शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सहायक अभियंता की संयुक्त जांच टीम गठित की गई। टीम ने स्थलीय और अभिलेखीय जांच के बाद 9 जून 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कई वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन सचिव, प्रधान व प्रशासक ने पहले से बनी आरसीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों पर दोबारा निर्माण कार्य दिखाकर 8.79 लाख रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि निकाल ली। जांच में इन कार्यों से संबंधित कोई टेंडर या तकनीकी स्वीकृति के दस्तावेज भी नहीं मिले। मुख्य मार्ग से आरआरसी सेंटर तक इंटरलॉकिंग निर्माण में स्वीकृत मानक से कम कार्य कराकर 47,669 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कराया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सचिव निशांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विकास कार्यों में गबन का आरोप, नोटिस
0
1
RELATED ARTICLES


