बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव किला मेवई में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी सनी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखरे हुए मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर विद्युत विभाग के एसडीओ अवनीश कुमार, जेई हृदेश शंकर और एसएसओ दीपक सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि संविदाकर्मी सनी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: संविदाकर्मी सनी की मौत मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई व एसएसओ पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


