बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हिंदू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिसोदिया को बुलंदशहर जिले के थाना पहासू पुलिस ने उन्हें शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट की यह कार्यवाही मेरठ में एक दिवंगत पीड़िता के परिजनों से मिलने से रोकने को लेकर की गई। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलने और मामले में न्याय की मांग उठाने के लिए मेरठ जा रहे थे।
आपको बता दें कि थाना पहासू पुलिस शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिसोदिया के घर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर दिया। पुलिस का उद्देश्य उन्हें मेरठ में मृतका ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात करने से रोकना था। उनका कहना है कि वह हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार साकेत कटारिया के आह्वान पर पीड़ित परिवार को संतान देने और उनका पक्ष जानने के लिए मेरठ कूच करने वाले थे।
ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
RELATED ARTICLES


