बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पति पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को तारीख पर हापुड़ से बुलंदशहर न्यायालय गए युवक को उसके साले, ससुर व दो अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आपको बता दें कि हापुड़ निवासी राकेश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका उनकी पत्नी से विवाद चल रहा है जिसका मामला बुलंदशहर न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार की सुबह तारीख थी। वह तारीख के लिए जिला न्यायालय आए थे यहां से वापस जाने लगे तब रास्ते में आरोपी साले, ससुर व दो अन्य लोगों ने उन्हें नुमाईश फ्लाईओवर के पास रोक लिया और अभद्रता करने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरन्यायालय में तारीख पर आए युवक को ससुरालवासियों ने पीटा
न्यायालय में तारीख पर आए युवक को ससुरालवासियों ने पीटा
0
126
Previous article
RELATED ARTICLES


