Sunday, July 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP सिटी ने स्याना सर्किल के...

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP सिटी ने स्याना सर्किल के सभी थानों का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने स्याना सर्किल के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम आयोजित कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विवेचनाओं में निष्पक्षता और समयबद्धता बरती जाए तथा गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए। इसके अलावा थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments