Sunday, July 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरविधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को बुलंदशहर के गांव खेतलपुर भासोली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पौधारोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में वृक्षारोपण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है और जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत वार्ड नंबर 16 से सदस्य अल्पना जादौन ग्राम प्रधान, नितिन राणा, अंकित जादौन, सन्नी सिंह एवं मोहित सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments