बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ कस्बा निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 9 दिसंबर 2022 को गौतमबुद्धनगर निवासी हेमंत के साथ हुई थी। दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। 15 फरवरी 2024 को पति हेमंत, सास कमलेश, ससुर सुरेश, ननद चित्रा ने एक राय होकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


