बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा में दो पक्षों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की शाम का है। जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मार पिटाई के दौरान एक युवक के सिर में चोट आई है। मामले का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


