Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरव्यापारी की बेटी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ढूंढा

व्यापारी की बेटी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ढूंढा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक व्यापारी की अपहरण हुई बेटी को सकुशल बरामद कर लिया है। युवती की बरामदगी के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।
आपको बता दें कि एक युवक पर एक व्यापारी की बेटी का अपहरण करने का आरोप था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूर्व सभासद के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए आठ टीमों का गठन किया। टीम ने शहर और आसपास के संभावित ठिकानों पर छानबीन की तथा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सर्विलांस और सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है जिसके बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस की सरहाना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments