बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डीजीपी राजीव कृष्ण ने कांवड़ यात्रा व आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा प्रबंधों के कड़े निर्देश दिए हैं। उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसे सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएं, जिससे कहीं कोई घटना-दुर्घटना हो। सभी एडीजी जोन, पुलिस आयुक्तों, आईजी-डीआईजी, एसएसपी, एसपी से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जीरो इंसीडेंट-जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ संपन्न कराना है। डीजीपी ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा तथा आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्व में घटित घटनाओं की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ऐसे स्थानों पर निरंतर निगरानी भी की जाए। यह भी सुनश्चित किए जाए कि कोर्ट तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप ही कांवड़ के डीजे की ऊंचाई और आवाज रहे। टेथर्ड ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से निगरानी की जाए। डीजीपी ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही पर जोर दिया।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकांवड़ यात्रा के दौरान न हो कोई दुर्घटना : डीजीपी
कांवड़ यात्रा के दौरान न हो कोई दुर्घटना : डीजीपी
0
20
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


