बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी चालक की नाले में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने जेसीबी की मदद से नाले से स्कूटी को बाहर निकलवाया। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू निवासी चौधरीवाड़ा थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: अनियंत्रित स्कूटी नाले में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES


