Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअधिवक्ताओं की कोर्ट में होगी रिजर्व कुर्सी

अधिवक्ताओं की कोर्ट में होगी रिजर्व कुर्सी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अधिवक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। कोर्ट में अधिवक्ताओं को अपना पक्ष रखने की बारी आने तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा। बार एसोसिएशन के महासचिव की मांग पर डिस्ट्रिक्ट ने सभी कोर्ट में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अलग से कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के बार एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र सिंह खालौर ने बताया कि पूर्व में अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट में कुर्सी न होने के कारण कई बार उन्हें खड़ा रहना पड़ता था। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट जज से अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट में कुर्सी के रिज़र्व किए जाने की मांग की। उनके मांग पर डिस्ट्रिक्ट जज ने सभी कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए अलग से कुर्सी के रिज़र्व किए जाने के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ताओं के लिए रिजर्व कुर्सियों पर अलग से टैग लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments