Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरई-रिक्शा में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

ई-रिक्शा में प्रसव के दौरान नवजात की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के बाहर संभल निवासी एक महिला का ई-रिक्शा में प्रसव हुआ, जिसमें उसने मृत नवजात को जन्म दिया। संभल जनपद के गांव अजमेरी नंगला निवासी अफसाना लगभग 33 माह की गर्भवती थी और गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। प्रसव पीड़ा के दौरान महिला को रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद वह स्वजन के साथ अस्पताल के लिए निकली। अनूपशहर होते हुए जब वह जिला महिला अस्पताल पहुंची, तभी ई-रिक्शा में उसका प्रसव हो गया।
महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला की आवाज सुनकर अस्पताल का स्टाफ बाहर आया और उसे वार्ड में भर्ती कराया। महिला के स्वास्थ्य में अब सुधार है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय पटेल ने बताया कि महिला के बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments