Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरजन सेवा केंद्रों के क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले...

जन सेवा केंद्रों के क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलग-अलग जन सेवा केंद्रो के क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर ₹50,000/- की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों कि पहचान विनोद निवासी ग्राम सतौहा थाना डिबाई, असगर निवासी मोहल्ला शेखाना कस्बा थाना डिबाई और ललित निवासी ग्राम सतौहा थाना डिबाई के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अमित कुमार निवासी ग्राम दरावर के खाते से साइबर ठगी की गई थी जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments