Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: औरंगाबाद थाने में आरक्षी की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, SHO...

बुलंदशहर: औरंगाबाद थाने में आरक्षी की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद से जुड़े एक ऑडियो के वायरल होने और आरक्षी द्वारा सरकारी रायफल से आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि थाना औरंगाबाद से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसी प्रकरण में एक आरक्षी ने सरकारी रायफल से आत्महत्या कर ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने थाना प्रभारी राहुल कुमार, कांस्टेबल अंकित गुर्जर और कांस्टेबल सुधीर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments