Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरसीएम योगी के दौरे को लेकर बुलंदशहर में हाई अलर्ट, रज्जू भैया...

सीएम योगी के दौरे को लेकर बुलंदशहर में हाई अलर्ट, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में साफ-सफाई की चल रही तैयारियां


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जुलाई को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। शिकारपुर तहसील स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था की भी विशेष योजना तैयार की गई है। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments