Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 40 वर्षीय व्यक्ति की...

बुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में शुक्रवार को पहासू-छतारी रोड पर वेदरामपुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय छदाम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पहासू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments