बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित तहसील परिसर में एक फौजी ने किसान नेताओं के पूर्व सैनिक के साथ मिलकर गुरुवार की शाम को जमकर हंगामा किया और दबंगो पर उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस की किसान नेताओं से नोक झोक हुई लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी की नहीं सुनी इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
खुर्जा के रहने वाले सैनिक दीपक कुमार जैसलमेर में तैनात हैं। जिनका खुर्जा में एक प्लॉट है बताया जा रहा है कि प्लॉट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे गुस्साये पूर्व सैनिक किसान नेता सभी एकत्र हुए और उन्होंने गुरुवार को खुर्जा तहसील में जमकर हंगामा किया व भाकियू (चढ़नी ) के कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी हैं। की सैनिक को उसका हक मिलने तक धरना समाप्त नहीं होगा। सैनिक दीपक कुमार ने जानकारी दी है कि उन्होंने यह प्लॉट वर्ष 2019 में खरीदा था और दो जून को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सैनिक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण विपक्ष पार्टी ने कोर्ट के स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया उन्होंने यह भी आरोप लगाया की विपक्ष का बैनामा वर्ष 2025 का हैं और उसके नक़्शे में भारी अनियमितताये हैं।
फौजी ने दबंगों पर लगाया प्लॉट पर कब्जे का आरोप तहसील में हंगामा
RELATED ARTICLES


