बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा में चोरों ने खेत पर रखा पंपसेट चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि गांव धमेड़ा नारा निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि उनके खेत में सिंचाई के लिए लंबे समय से पंपसेट रखा हुआ था। शनिवार देर रात अज्ञात चोर खेत से पंपसेट चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो पंपसेट गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित ने ककोड़ थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए पंपसेट की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेत से पंपसेट चोरी, किसान ने पुलिस से लगाई गुहार
RELATED ARTICLES


