जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की हीरा कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय प्रवीन की मंगलवार की तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर उनका शव सिकंदराबाद लाया गया। आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी डॉ. चंद्रभान सिंह भाटी अपने परिवार के साथ नगर की हीरा कॉलोनी में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, उनके बड़े पुत्र प्रवीन भाटी उर्फ प्रिंस हरियाणा के गुरुग्राम में आईटी कंपनी में नौकरी करते थे और वही फ्लैट में रहते थे। प्रवीन मंगलवार तड़के कार से अपने साथियों के साथ फ्लैट के लिए लौट रहे थे अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई जबकि उनके साथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन गुरुग्राम पहुंचे और शव को सिकंदराबाद ले आए। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद निवासी युवक की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत
सिकंदराबाद निवासी युवक की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत
0
134
Previous article
RELATED ARTICLES


