बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में हाईवे पर एक बुलट सवार युवक को चार दबंगों द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे की बताई जा रही है। वीडियो में चार दबंग बीच सड़क पर एक युवक को पीट रहे हैं। वहीं पास में खड़ी युवती युवक को बचाने की कोशिश करने के लिए चीख रही है, लेकिन दबंग युवक को जमकर पीट रहे हैं। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में विपिन पुत्र सतीश निवासी बरसाऊ शिकारपुर ने चिंटू डागर, विशाल डागर निवासी बुढ़ाना जहांगीराबाद, प्रशांत राठी पोंडरी सलेमपुर व एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दबंगों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल
0
122
Previous article
RELATED ARTICLES


