बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर की पुलिस ने गांव सैदपुर मडौना रोड से चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोर मंदिरों, ट्यूबवेल, दुकानों, मकानों व अन्य इलाकों में चोरी करते थे एवं चोरी का सामान बरामद कर कार में डालकर कबड्डी की दुकानों पर भेज दिया जाता था एवं आबादी वाले क्षेत्रों में स्कूटी से रेकी कर घटना को अंजाम दिया जाता है। आरोपियों कब्जे से पुलिस को 02 घंटे (पीतल के), 02 शेर कटे हुए (पीतल के), 02 मोर (पीतल के), 02 स्टार्टर, 01 डीबीआर, 01 वाईफाई पैनल, 02 केवल, तांबे का तार, नकदी, अवैध शस्त्र मय कारतूस, 02 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी व कार बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, हाशिम पुत्र सैय्यद हुसैन निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, शाहिल पुत्र सलिम निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, अनस पुत्र नफीस निवासी ईदगाह वाली मस्जिद के पास, कल्लू गढी डासना थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद, अय्यान पुत्र सलीम काजी निवासी वार्ड नं0 15 डासना थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद, फरदीन पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, फिरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं0 04 डासना थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद तथा इनाम पुत्र इरफान निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


